2nd phase Caste Based Survey Bihar Training Program and Questions | जातीय गणना के द्वितीय चरण में पुछे जाने वाले सवाल एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम - Niyojit Teacher - BPSC TRE - HM

2nd phase Caste Based Survey Bihar Training Program and Questions | जातीय गणना के द्वितीय चरण में पुछे जाने वाले सवाल एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम

 Caste Based Survey

II-Phase: जातीय गणना के द्वितीय चरण में पुछे जाने वाले सवाल 

पहले चरण में घरों और बसावटों की गिनती कर भवन और मकानों पर संख्या अंकित किया गया है। इस दौरान संबन्धित क्षेत्र के गणना ब्लॉक में लोगों से परिवार के मुखिया एवं कुल सदस्यों की संख्या पूछा गया था। द्वितीय चरण में गणना/उप गणना ब्लॉक में रहने वाले सभी परिवारों से बिहार जाति आधारित गणना प्रपत्र में जानकारी एकत्र किया जाएगा। जानकारी को गणना प्रपत्र एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से निम्न जानकारी पुछकर प्रविष्टि किया जाएगा। 

द्वितीय चरण के गणना कार्य को दिनांक- 15-04-2023 से 15-05-2022 तक की अवधि में किया जाना निर्धारित  किया गया है। परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग विवरण भरा जाना है। 

  1. पारिवार के सदस्य का नाम 
  2. पिता/पति का नाम 
  3. परिवार के मुखिया से संबंध 
  4. आयु (वर्ष में)
  5. लिंग 
  6. वैवाहिक स्थिति 
  7. धर्म  
  8. जाति का नाम  
  9. शैक्षणिक योग्यता  
  10. कार्यकलाप  
  11. आवासीय स्थिति 
  12. अस्थायी प्रवासीय स्थिति 
  13. कम्प्युटर/लैपटाप 
  14. मोटरयान 
  15. कृषि भूमि  
  16. आवासीय भूमि  
  17. सभी श्रोतों से मासिक आय 

साथ ही परिवार के मुखिया को इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि - पूरे परिवार के बारे में जो सूचना दी गई है वह सत्य है और परिवार के किसी सदस्य कि गणना अन्यत्र नहीं कराई गई है।

जातिगत गणना कें द्वितीय चरण के सर्वे के कार्य के करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इस सर्वे में काम मुख्य रूप से उन्हीं घरों में होगा, जिनकी प्रथम चरण के दौरान नंबरिंग अंकित किया गया है। नंबरिंग वाले भवन और मकानों पर प्रगणक पहुंच कर इनमें निर्धारित प्रश्नावली को लोगों से पूछकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। इस आधार पर ही जाति गणना के साथ ही आर्थिक और सामाजिक सर्वे का काम भी पूरा किया जाएगा।

Important Letters PDF

🔗  (द्वितीय चरण के प्रश्न) सा.प्र. विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना ज्ञापांक: 4204, दिनांक: 01-03-2023
🔗 (द्वितीय चरण के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम) सा.प्र. विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी ज्ञापांक: 4206, दिनांक: 01-03-2023 
🔗 प्रथम चरण के मानदेय भुगतान हेतु जनगणना कार्य निदेशालय बिहार द्वारा दिनांक 17-02-2023 को जारी पत्र।

🔗 द्वितीय चरण  Dummy Format PDF

Post a Comment

Thanks! Regularly Visit niyojit.in